चतरा के कठौतिया गांव में बच्चों की लड़ाई में पांच साल के मासूम की मौत

भास्कर न्यूज|मरकच्चो सीटू सहित दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी तेज हो गई है। यह हड़ताल मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ और न्यूनतम 26 हजार रुपए वेतन, पेंशन व ग्रेच्युटी सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण तालाबंदी कर हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव बेबी ने की। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताएं मजदूरों के लिए गुलामी का दस्तावेज हैं। इससे काम के घंटे, ट्रेड यूनियन अधिकार, हड़ताल का अधिकार, यूनियन की मान्यता, न्यूनतम वेतन, पीएफ, पेंशन और बोनस जैसे अधिकार छिन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की बुनियादी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। एफआरएस सेविकाओं के लिए गले की हड्डी बन गया है। इसके तहत उनका शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को एकजुट होना होगा। कर्मचारी नेता दिनेश रविदास ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बैठक में नीलम यादव, सरिता, विमला कुमारी, सरस्वती देवी, आशा देवी, सुनीता वर्णवाल, नुसरत बानो, ममता, मुन्नी, वीणा वंदना, किरण, अहिल्या, पंकज, अंजु, रीना पांडेय, अर्चना, शर्मिला, कुसुम, चिंतामणि, संगीता, मुनीता, शकुंतला, बबीता, भारती विभूति, अनुराधा, शारदा मौजूद रहीं । भास्कर न्यूज | चतरा सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में दो बच्चों के बीच हुई लडाई में पांच साल के एक बच्चे की जान चली गई। मृतक बच्चे की पहचान वीरु कुमार भारती के पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। बच्चे को मारने का आरोप पाराडीह पंचायत के पूर्व मुखिया केदार भुईंया व वर्तमान मुखिया रेखा देवी के पुत्र 15 वर्षीय रिशु कुमार और 13 वर्षीय डीसू कुमार पर लग रही है। मृतक बच्चे के पिता वीरु भारती ने बताया कि बुधवार की शाम उसका बेटा कार्तिक कुमार बगल में केदार भुईंया के घर में संचालित दुकान से बिस्कुट लाने गया था। जहां वह राजा भारती के बेटे के साथ खेलने लगा। खेल खेल में दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच वहां केदार भारती का पुत्र रिशु कुमार वहां पहुंचा और कार्तिक को उठाकर सड़क किनारे रखा गया पत्थर के छर्री पर पटक दिया। इससे कार्तिक का गर्दन मुड़ गया और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो देखा कि कार्तिक बेहोश पड़ा हुआ है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गुरुवार की सुबह उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता वीरु भुईंया ने सदर थाना में रिशु कुमार और डीसू कुमार दोनों भाइयों के विरुद्ध एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *