बालोद| ग्राम सांकरा क में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू के प्रयास से अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मद से शेड निर्माण की स्वीकृत कराकर भूमिपूजन किया। नवनिर्मित आंगनबाड़ी का लोकार्पण भी किया। मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। तोमन साहू ने कहा कि यहां के धार्मिक सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, करहीभदर मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष गणेश साहू, महामंत्री प्रदीप साहू, प्रभारी थानेश्वर साहू उपस्थित रहे।


