रानीतराई में डायरिया के 15 मरीज मिले, तीन भर्ती

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम रानीतराई में डायरिया के 15 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग व पीएचई ने की है। जिसमें तीन मरीज को जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। हालांकि डायरिया फैलने की वजह स्पष्ट नहीं है। डायरिया फैलने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, पीएचई के अफसर, कर्मचारी निरीक्षण करने पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुबह टीम को गांव भेज दिए थे। वहां शिविर लगाए हैं। 3 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। सभी मरीज खतरे से बाहर है। पीएचई के ईई सागर वर्मा ने बताया कि एक ही घर में रहने वाले 1 5 लोगों को उल्टी-दस्त हो रहा था। जांच के लिए पानी का सैंपल लिया गया है। लैब में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर में दस्तक देकर ग्रामीणों से अपील कर रहें है कि उल्टी, दस्त, बुखार या कोई भी तकलीफ होने पर तत्काल सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *