सीएम बोले- ‘साहिबजादों के नाम पर बनेगा छात्रावास, जमीन देंगे:मदन राठौड़ बोले- नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाते थे, अब वीर बाल दिवस मना रहे

सिख धर्म के 10वें गुरू गोविंद सिंह के बेटों की शहादत के दिन को आज बीजेपी ने पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया। राजस्थान बीजेपी कार्यालय में आयोजित शब्द कीर्तन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने साहिबजादों के नाम पर छात्रावास बनाने की घोषणा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- इसके लिए राज्य सरकार सिख समाज को जमीन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा- बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा और सत्य के लिए अल्प आयु में ही अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, यह हम सब के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। अत्याचारी मुगल शासकों ने उन्हें झुकाने और उनका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए अनेक अत्याचार किए। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों ने हंसते हुए मृत्यु को गले लगा लिया। बाल दिवस की जगह वीर बाल दिवस बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- एक ओर नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाते थे, लेकिन पीएम मोदी ने साहिबजादों के शहादत पर वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। यह परिवर्तन भी स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा- मुगलों ने इस्लाम धर्म कबुल करवाने के लिए साहिबजादों को यातनाएं दी, यह मासूम बच्चों पर दुख की पराकाष्ठा थी। मुगलों ने इन्हें यातनाएं देकर झुकने के लिए मजबूर किया। उन्होंने सिर झुकाने की बजाय अपने प्राण न्यौछावर करना उचित समझा। ऐसे वीर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह हम सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। मदन राठौड़ बोले- मुगलों द्वारा किए गए आतंक को बताने की आवश्यकता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज समय के अनुसार हमें जाग्रत रहने की आवश्यकता है। समाज को मुगलों द्वारा किए गए आतंक को बताने की आवश्यकता है। हम सभी को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *