प्रकृति ने झारखंड को अपने संसाधनों से बहुत खूबसूरत बनाया है। इसमें रांची को उसने फुर्सत से बनाया है। इतने जलप्रपात और हरियाली दी है कि जो यहां आता है, यहीं का होकर रह जाता है। यह तस्वीर शनिवार को ली गई पतरातू घाटी की है। इसकी घुमावदार सड़क के दोनों ओर इतनी हरियाली फैली है कि लोग यहां रुक कर इसकी सुंदरता निहारने से खुद को रोक नहीं पाते। दूर पतरातू डैम का पानी भी आकर्षित करता है। प्रकृति की यह अनुपम भेंट भास्कर अपने पाठकों के लिए लेकर आया है। पतरातू घाटी की मनोरम छटा देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें। पतरातू डैम बारिश में निखरी झारखंड की प्रकृति, लेकिन फॉल जाना व उसमें उतरना अभी जोखिम भरा है। देखिए ये सुंदरता, घर बैठे… सुरक्षित रहकर… पतरातू घाटी मानसून सीरीज _photocaption_रांची|


