माताओं के साथ किया संवाद

धालभूमगढ़। वेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में शनिवार को किशोरियों के मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक बदलावों को समझने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नाम था – किशोरियों के मन की बात, माताओं के साथ। इसका उद्देश्य किशोरियों को सही मार्गदर्शन देना और माताओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबोनी की असिस्टेंट प्रोफेसर अपर्णा भगत और ट्रस्टी श्रेया विश्वास ने दीप जलाकर की। आयोजन चेयरमैन डॉ. सुब्रतो विश्वास और ट्रस्टी श्रेया विश्वास के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें छात्राओं के साथ उनकी माताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय की शिक्षिकाएं दीप्ति, राधाश्री, सायनतनी, करिश्मा, सरिता और अंकिता ने किशोरावस्था की चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। इससे माताओं को अपनी बेटियों की भावनाओं को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं और छात्राओं को नैपकिन वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष रंजन दास और तन्मय सिंह सोलंकी की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *