भवनाथपुर सीएचसी में 108 एंबुलेंस सेवा डेढ़ माह से ठप

भवनाथपुर|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में संचालित सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा बीते डेढ़ माह से पूरी तरह ठप है, जिससे यह सेवा जरूरतमंदों के लिए हाथी के दांत साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार, सीएचसी परिसर में खड़ी दोनों एंबुलेंस जर्जर हालत में खराब पड़ी हैं, लेकिन मरम्मत नहीं होने के कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस को छुपाकर सीएचसी में रखा गया है और इसकी सूचना तक आम मरीजों को नहीं दी जा रही है। इससे खासकर आपात स्थिति में मरीजों को निजी वाहनों, ऑटो रिक्शा या किराए की गाड़ियों से स्थानीय या गढ़वा अस्पताल तक पहुंचने में भारी परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार जिला प्रशासन को लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। वहीं, इस मुद्दे पर जब गढ़वा जिला 108 एंबुलेंस सेवा के पदाधिकारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने हाल ही में मनाए गए मुहर्रम पर्व के कारण मिस्त्री नहीं मिलने की बात कही। भास्कर न्यूज|गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत करके गांव के दामार टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक पलाश के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान रामजी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ननकेश्वर सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार ननकेश्वर सिंह शुक्रवार की शाम अपना झोला लेकर बाहर के राज्य में मजदूरी करने के लिए निकला था। घर से निकलने के लगभग 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने उसी टोला के पलाश पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। जब पास जाकर देखा गया तो वह ननकेश्वर ही था। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए और घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ननकेश्वर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और वह बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ महीनों से वह घर पर ही था और शुक्रवार को पुनः कमाने जाने के लिए निकला था, लेकिन उसकी जीवनयात्रा पलाश पेड़ के नीचे समाप्त हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *