आमनदुला | जिले की सेवा सहकारी समिति आमनदुला में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना था। इस आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत प्रतिनिधि मनमोहन सिंह गबेल, समिति प्रबंधक भावेन्द्र नाथ योगी, ऑपरेटर रमेश कुमार यादव, गोविंद राम चंद्रा, मदन यादव, दौलत राम यादव और किसान धनीराम साहू की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।


