भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर डीसी ऑफिस मोड पर सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकराने से 42 सुबल महतो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात 10:00 बजे के आसपास की है ।मृतक सुबल महतो सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुंडाटांड़ पंचायत के गोपीनाथपुर गांव का रहने वाला है। घटना के घायल अवस्था में सुबल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रथ मेला देखने के लिए सरायकेला आया हुआ था, तथा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था।


