भोगनाडीह का प्रकरण भारतीय जनता पार्टी का षडयंत्र : रामदास

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पाण्डुगीति में रथ महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अथिति के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, समाजसेवी कालीपद सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है। इस तरह के आयोजन से गांव के लोगों में एकता की भावना बढ़ती है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल नीति के माध्यम से खिलाडी नौकरी पा सकते हैं। खेल के साथ शिक्षा भी जरुरी है। वहीं भोगनाडीह प्रकरण के सवाल पर मंत्री रामदास ने कहा कि यह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की षडयंत्र थी। इसमें राज्य के बड़े आदिवासी नेताओं को आदिवासियों के बीच माहौल बिगाड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गईं थी। सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं है। इसलिए खिलाडी एक लक्ष्य के साथ खेलें। सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं समाजसेवी कालीपद सोरेन ने भी सम्बोधित किया। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। जिसमें कड़को एवं मतलाडीह के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम कड़को की टीम विजयी रही। विजेता, उप विजेता सहित तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं छठा स्थान पाने वाले टीमों को भी अतिथियों के हाथों पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम, उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, सुबोल महतो, विश्वनाथ मुर्मू, रामजीत हांसदा, सोनाराम मुर्मू, सुधीर हांसदा, श्याम टुडू, रोही मुर्मू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *