चतरा में तालाब में डूबने से हुई मौत:पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पदमपुर निवासी गुलशन भुइयां के रूप में हुई है। सुबह गुलशन भुईयां शौच के लिए गांव स्थित तालाब के समीप गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह खुद को बचा नहीं पाए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में कई घंटों तक तलाश की। उनकी मेहनत से गुलशन का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही तालाब के पास भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *