लुधियाना में पत्नी ने कनाडा जाकर पति से तोड़ा संपर्क:ससुराल पक्ष ने 34 लाख खर्च कर भेजा था, बाप-बेटी पर FIR

लुधियाना के जगराओं में एक परिवार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पत्नी ने कनाडा जाकर पति को बुलाने का वादा किया था। लेकिन वहां जाने के बाद उनसे संपर्क खत्म कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। स्वद्दी कला के रहने वाले इंदरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी 2023 में राऊवाल गांव की राजप्रीत कौर से हुई थी। शादी के समय दोनों परिवारों के बीच तय हुआ था कि राजप्रीत कौर कनाडा जाकर अपने पति को वहां बुला लेगी। 34 लाख रुपए खर्च कर कनाडा भेजा इस पर इंदरपाल ने बहू की पढ़ाई और आइलेट्स की तैयारी पर करीब 34 लाख रुपए खर्च किए। राजप्रीत कनाडा जाते समय सोने के गहने भी खुर्दबुर्द कर गई। कनाडा पहुंचने के बाद शुरुआत में राजप्रीत कौर फोन पर संपर्क में रही। लेकिन धीरे-धीरे उसने फोन करना बंद कर दिया। इतना समय बीत जाने के बाद भी उसने अपने पति को कनाडा नहीं बुलाया। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज डीएसपी डी इंदरजीत सिंह की जांच के बाद राजप्रीत कौर और उसके पिता सुखजिंदर सिंह के खिलाफ महिला थाने में धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *