झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान से चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोड़ाई के नयन कुमार मंडल और देवपुर के सोहन साहा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहने, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बंद मकान को चोरों ने बनाया था निशाना हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई में देव कुमार दास के बंद मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में थाने में कांड संख्या 70/25 दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह समेत एसआई गौरी शंकर प्रसाद, एएसआई नयमुल अंसारी, गोबिंद कुमार साह, एएस आई किशोर टुडू, रिजर्व गार्ड में आमोद कुमार रंजन, एवं राजेश कुमार साव शामिल थे.पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनके पास से एक डीलक्स मोटरसाइकिल, स्मार्टफोन, दो कान की बाली, एक जोड़ा चांदी की पायल और मंगलसूत्र में लगी सिटी गोल्ड की चकती बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, नयन कुमार मंडल के खिलाफ पहले से भी कांड संख्या 73/24 दर्ज है। चोरी की घटना से क्षेत्र में आक्रोश था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर दिया।


