झींक नदी में बहे 60 वर्षीय बुजुर्ग:सूरजपुर में नदी पार करते समय हादसा, DDRF की टीम कर रही तलाश

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के मोहनपुर आमाझरिया गांव में उफनती झींक नदी को पार करने की कोशिश में 60 वर्षीय मोहन सोरी बह गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मोहन सोरी के साथ श्यामपुर के बांसपारा का एक अन्य बुजुर्ग भी था। उसने झाड़ी का सहारा लेकर अपनी जान बचा ली। पिछले एक सप्ताह से जिले में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 200 मीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक मोहन सोरी का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दी गई। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुल निर्माण की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *