कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की शुरुआत

भास्कर न्यूज |कथारा डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की शुरुआत हुई। ज्ञात हो कि विद्यालय में पहले से ही एनसीसी के नेवेल यूनिट के 50 विद्यार्थी मौजूद है। यहां शनिवार को हजारीबाग से झारखंड 22 एनसीसी बटालियन के अधिकारी सूबेदार अनिल कुमार नायक, सूबेदार सुरेंद्र चंदेल और हवलदार संजीव कुमार ने विद्यालय के 50 बच्चों का चयन किया। चयन प्रक्रिया में 14 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के बच्चों को शामिल किया गया। यहां नृत्य, संगीत में पारंगत विद्यार्थियों को भी इसमें प्राथमिकता दी गई। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिव प्रकाश सिंह को इस यूनिट का सीटीओ नियुक्त किया गया है। एनसीसी अपने कैडेट्स को ए, बी तथा सी सर्टिफिकेट प्रदान करता हैl इससे उन्हें भविष्य में कई तरह की प्राथमिकताएं भी मिलती है जिनमें सरकारी नियुक्तियां, सेना, एनडीए, सीडीएस आदि का चयन प्रमुख है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने इस शुरुआत को एक बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि चयनित विद्यार्थी समाज तथा विद्यालय के लिए मिसाल बनकर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *