लुधियाना में ज्वेलर से लूट,VIDEO:पिस्तोल के बल पर बाइक सवारों ने छीना बैंग,2 लाख रुपए और गहने झपटे

पंजाब के लुधियाना में जमालपुर इलाके की 33 फूटा रोड पर बीती रात एक बाइक सवार दो लुटेरों ने ज्वेलर्स से पिस्तोल के बल पर नकदी और गहनों से भरा बैग लूट लिया। दुकानदार ने बदमाशों के साथ हाथापाई भी की लेकिन उन्होंने उससे बैग छीन लिया और फरार हो गए। रैकी के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही लुटेरों को पुलिस ढूंढ रही है। इस घटना के बाद इलाके में सहम है। लूट से पहले बाइक सवारों ने इलाके में रेकी की है। इस पर एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। घर जाते समय बदमाशों ने घेर लूटा दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि वह 33 फुटा रोड पर शगुन ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है वह रोजाना की तरह आज को अपनी दुकान से घर की तरफ लौट रहा था। तभी दुकान के सामने गली में से एक बाइक सवार दो युवकों ने उसे पीछे से रोक कर उस पर बंदूक तान दी। उसकी बदमाशों के साथ झड़प भी हुई। लुटेरों से दुकानदार की छीनाझपटी भी सीसीटीवी कैमरे में नजर आई। पीड़ित दुकानदार विजय ने कहा कि उसने घटना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना थाना जमालपुर की एसएचओ बलविंदर कौर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। एसएचओ बलविंदर कौर ने कहा कि दुकानदार अभी काफी सहमा हुआ है। उनके बयान लेने के बाद पुलिस हर एंगल पर जांच करेगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जा में ली जा रही है। दुकानदार मुताबिक करीब 2 लाख रुपए नकदी और कुछ गहने बैग में थे। पुलिस जल्द इस मामले को सुलझा लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *