भास्कर न्यूज | बारगांव शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सेवा सहकारी समिति बारगांव में पौधारोपण किया गया। जहां 50 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। आयोजन में सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में देश के किसान, कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं सशक्तीकरण के लिये पर्याप्त संभावनाएं हैं। कृषि, ऋण, डेयरी, आवास और मत्स्य पालन के क्षेत्रों में भारत का अग्रणी स्थान है। कहा कि सहकारिता का अर्थ है, मिलजुल कर कार्य करना है। उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक साथ मिलकर प्रयास किया जाता है। समिति प्रबंधक अनिल यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भी देश को सहकार से समृद्धि और समृद्धि से संपूर्णता की ओर ले जाना है। भारत जैसे विशाल देश में विकास के साथ लोगों की समृद्धि केवल सहकारिता से ही संभव है। भारत ने सहकार से समृद्धि, का मंत्र दिया है। खाद इंचार्ज रमेश हू, देवेंद्र साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज यादव सहित मटिया, कोसपातर, मुड़पारखुर्द, बलौदी के किसान मौजूद थे।


