सड़क पर आवारा मवेशियों का कब्जा, दुर्घटना का भय

चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड के दामोदर नदी स्थित बिरसा पुल से लेकर गलगलटांड़ तक सड़क पर इन दिनों आवारा मवेशियों का कब्जा हो गया है। इसकी वजह से खतरे का केंद्र बन चुकी है। शाम ढलते ही सड़क पर बड़ी संख्या में गाय, बैल जैसे मवेशी खुलेआम घूमते या बैठे नजर आते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवबाबुडीह, मानपुर, लाघला समेत कई गांवों से आवारा मवेशी प्रतिदिन इस सड़क पर पहुंच जाते हैं। ये मवेशी रातभर सड़क पर जमे रहते हैं और हार्न बजाने पर भी नहीं हटते। कई बार अचानक सामने आ जाने से बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। खासकर रात में रोशनी की कमी और तीव्र गति से गुजरते वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ पशुपालक जानबूझकर मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं ताकि वे खुद ही घूमकर चारा खोज लें। लेकिन इससे सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या से अब तक अनभिज्ञ बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *