चिंतपूर्णी में पट्टी वाली धर्मशाला में सालाना लंगर भंडारे के लिए गल्ला मजदूर यूनियन पट्टी ने 21 हजार रुपए का दान दिया है। यह जानकारी चेयरमैन अशोक बजाज, प्रधान चंदन भारद्वाज और सचिव कंतवीर सूद ने दी। उन्होंने कहा कि भंडारा 26 जुलाई से लगातार 7 दिनों तक चलेगा और एक फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। इस मेले में पूरी कमेटी सेवा का कार्य करेगी। इस मौके पर संजीव बुधवार एडवाइजर, डॉ. देस राज बुधवार, प्रिंसिपल राजिंदर शर्मा, सतपाल अरोड़ा, जगदीप महिता, जगदीप पेंटर, प्रदीप सूद, प्रभात मोंगा, बलवंत उप्पल, मुनीष चोपड़ा, संजीव जीवा, विजय जेई, राजिंदर जोशी, जसवंत राय, संजीव शीशा, प्रधान यूनिट खेमकरण प्रदीप आदि उपस्थित थे।


