यूनिवर्सिटी ने पद्मश्री शमशाद बेगम को सिलाई मशीन भेंट की

भास्कर न्यूज | बालोद कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर ने पद्मश्री शमशाद बेगम को एक सिलाई मशीन भेंट की। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई। गांवों में महिला कमांडो और अन्य महिलाओं के लिए जनभागीदारी से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। बजाज इलेक्ट्रिकल्स मुंबई ने 25 सिलाई मशीनें दी थीं। इन मशीनों से गांव दनिया और जोगीभाठ में 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिला कमांडो की मांग पर अब इन मशीनों को अन्य गांवों में भेजा जाएगा। महिलाएं अपने घर से कपड़ा और धागा खुद लाती हैं। ट्रेनर को 150 रुपए प्रति महिला आपस में इकट्ठा कर देती हैं। केंद्र में सिर्फ सिलाई मशीन और बैठने के स्टूल उपलब्ध कराए जाते हैं। यह केंद्र गांव स्तर पर ही संचालित होते हैं, ताकि महिलाओं को बाहर न जाना पड़े। गुंडरदेही कार्यालय में विभा चंद्राकर और विवेक चंद्राकर ने एक सिलाई मशीन भेंट की। समाजसेवी विजय अग्रवाल दुर्ग ने भी एक मशीन दी। +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *