राहगीर बोले – सड़कों पर पड़े गड्ढों में भरा बरिश का पानी , वाहन हो रहे खराब

अमनदीप सिंह रविवार को हुई 18 एमएम बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी देर तक सड़कों पर जमा रहा। कई जगह वाहन बंद हो गए। लोग पानी में धंसे वाहनों को धक्का लगाते नजर आए। महां सिंह गेट पर पानी भरने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया। चमरंग रोड, सुल्तानविंड रोड, ईस्ट मोहन नगर, हेरिटेज स्ट्रीट, रणजीत एवेन्यू, पुतलीघर, इस्लामाबाद, ढपई रोड, रिंग रोड, जोड़ा फाटक रोड, बटाला रोड और मजीठा रोड में भी यही हाल रहा। इन इलाकों में पानी भरने से राहगीरों को भारी दिक्कत हुई। महां सिंह गेट पर जलभराव इतना अधिक था कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया।
लोगों ने कहा कि निगम को बारिश से पहले सड़कों के चैंबर साफ करवाने चाहिए थे। ^जलभराव वाली सड़कों के चैंबर साफ करवाए जा रहे हैं। कहीं कोई भी ब्लॉकेज आती है तो निगम की ओर से तुरंत ठीक करवाई जा रही है। लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। – संदीप सिंह, एसई निगम। राहगीर दिलराज सिंह, हरजीत सिंह और देव कुमार ने बताया कि पानी जमा होने से सड़कें खराब हो रही हैं। गड्ढे पानी में छिप जाते हैं। जिससे वाहन गड्ढों में गिरकर खराब हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि निगम को बारिश से पहले सड़कों के चैंबर साफ करवाने चाहिए थे। ताकि पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *