अमृतसर| मजीठा रोड ग्रीन फील्ड स्थित श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में रविवार को जरूरतमंद 37 परिवारों को राशन बांटा। परम पूजनीय स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज और स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी के आशीर्वाद से बांटे राशन दौरान कई सदस्य पहुंचे। स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज चैरिटेबल सोसायटी की ओर से 158वां राशन वितरण किया। इससे पहले पुजारियों ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों के लिए ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर कमेटी प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, कृष्णदेव अग्निहोत्री, रवि शर्मा, रूपेश गोयनका, राजेश शर्मा लाड्डी, रामजी दास, संतोष मनसोत्रा, मौजूद थे।


