अमृतसर | देवशयनी एकादशी पर दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के तीनों विग्रह को दूध के स्नान करवाए। जिसमें कई भक्तजन उपस्थित हुए। मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश ने अन्य पंडितों के साथ मिलकर मंत्रोच्चारण करके प्रभु जी को दूध के स्नान कराए। इस मौके पर मुख्य पुजारी ओमप्रकाश जी ने कहा कि हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का खास महत्व है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरूआत होती है।


