नैनीष बहल लायंस क्लब मेन के प्रधान नियुक्त

अमृतसर | समाज व मानवता की सेवा करने वाले जलियांवाला बाग शहीद परिवार से संबंधित नैनीष बहल को उनकी सेवाओं को देखते लायंंस क्लब अमृतसर मेन का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनको यह जिम्मेदारी मनीश धीर की जगह दी गई है। लायंस कुलवंत राय जैन की अगुवाई में हुई बैठक में बहल के अलावा दीपक बजाज को उप प्रधान, कपिल मेहरा को सचिव और राणा शेर सिंह को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। गौर हो कि बहल 20 सालों से सेवा कार्यों में लगे हैं। बच्चों की शिक्षा, स्कूलों की मदद, खूनदान कैंप, पौधारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता समेत अन्य मुद्दों पर काम करने वाले बहल के दादा जी लाला हरि राम बहल जलियांवाला बाग में शहीद हुए थे। उन्होंने नियुक्ति पर क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वह उनकी कसौटी पर खरे उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा लायन आरके बजाज, सुधीर मेहरा, मुनीश धीर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *