भारतीय किसान संघ कुंडा की मासिक बैठक आज

कवर्धा| भारतीय किसान संघ तहसील कुंडा की मासिक बैठक 8 जुलाई को होगी। हर माह की 5 तारीख को बैठक होती है। इस बार 5 जुलाई को रविवार पड़ने के कारण तारीख बदली गई है। बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे रखी गई है। स्थान तहसील कार्यालय कुंडा के पास तय किया गया है। बैठक में सोसायटी में खाद और बीज की उपलब्धता, तहसील में राजस्व से जुड़ी दिक्कतें और बिजली कंपनी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। इन समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जरूरी म​ुद्दों पर विचार वि​मर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *