अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या:पुरानी रंजिश बनी वजह; पड़ोस में रह रहे व्यक्ति ने मारी गोलियां, हुआ फरार

पंजाब के अमृतसर में राजासांसी के अंतर्गत आते गांव सैदूपुर में पूर्व सरपंच और शिअद नेता पलविंदर सिंह की सोमवार-मंगलवार की रात तकरीबन 12 बजे गोलियां मार हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मारने वाला आरोपी पड़ोसी है, जो अपने अपने ससुराल घर में रह रहा था। रात पड़ोसी अपनी कार में आया और पलविंदर सिंह के घर की तरफ गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी ने पलविंदर सिंह पर लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी मिली है। जिसके आधार पर जांच आगे शुरू की गई है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पुरानी आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *