विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष:रांची, धनबाद व जमशेदपुर में सबसे तेजी से बढ़ी आबादी, लोहरदगा और खूंटी जिले में सबसे कम

शहरी जनसंख्या 24.05% ग्रामीण जनसंख्या 75.95% झारखंड की आबादी चार करोड़ छह लाख 6,924 हो गई है। 14 वर्षों में झारखंड की आबादी 76 लाख 18,790 बढ़ी है। वैसे, वर्ष 2011 के बाद देश में जनगणना नहीं हुई है। लेकिन विभिन्न तथ्यों पर तैयार प्रोजेक्शन रिपोर्ट में 2025 की कुल जनसंख्या में यह आकड़ा दर्ज है। वर्तमान में 4 करोड़ 06 लाख 6,924 की आबादी में पुरुष जनसंख्या-2,07,60,397 है। इसमें 2011 की जनगणना की तुलना में 38 लाख 30,082 की वृद्धि हुई। वहीं महिला जनसंख्या 1,98,46, 527 है। 2011 की जनगणना की तुलना 37 लाख 88,708 महिला की बढ़ोतरी हुई। अधिक जनसंख्या बढ़ने के मामले में रांची, धनबाद और जमशेदपुर सबसे ऊपर है। रांची में पिछले 14 वर्षों में 6 लाख 60, 947 लोग बढ़े। दूसरे स्थान पर धनबाद है। यहां 6 लाख 9,956 लोग बढ़े हैं। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) तीसरे स्थान पर है। पिछले 14 वर्षों में 5 लाख 64, 633 लोग बढ़े हैं। सबसे कम आबादी लोहरदगा में एक लाख 5,376 हैै। वहीं, खूंटी में एक लाख 21, 672 की वृद्धि है। सिमडेगा में एक लाख 39,187 जनसंख्या है। वर्ष 2011 की जनगणना में झारखंड की कुल जनसंख्या 3 करोड़ 29 लाख 88,134 थी। इसमें पुरुषों की संख्या 2 करोड़ सात लाख 60,397 और महिलाओं की संख्या एक करोड़, 98 लाख, 46,527 थी। साल 2001 से 2011 के बीच राज्य की जनसंख्या 22.4% बढ़ी। इन 14 वर्षों में राज्य की जनसंख्या में 23.09 %वृद्धि हुई है। किस आयु वर्ग की कितनी आबादी वर्तमान रिपोर्ट के मुताबिक 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की महिलाओं की कुल आबादी एक करोड़ 19 लाख 6,297 है। शून्य से 16 वर्ष से नीचे के लोगों की आबादी एक करोड़ 22 लाख 22, 965 है। 17 साल वाले युवकों की संख्या 7 लाख 82,779 है। इसी तरह 18 से 19 वर्ष वाले लोगों की जनसंख्या 15 लाख 71, 673 है। 20 से 29 वर्ष आयु वाले लोगों की संख्या 77 लाख 24, 562 है। 30 से 39 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 23 लाख 72, 325 है। 40 से 49 वर्ष आयु के लोग 47 लाख 14, 569 है। 50 से लेकर 59 वर्ष आयु वाले लोगों की संख्या 35 लाख 70, 570 है । 60 से 69 वर्ष के लोगों की संख्या 22 लाख 59, 674 है । इसी तरह 70 वर्ष से 79 वर्ष के लोगों की संख्या 12 लाख 22, 771 है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 37 लाख 5, 697 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *