कॉस्ट एकाउंटेंट्स ने परीक्षार्थियों का किया सम्मान

कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रांची चैप्टर ने फाउंडेशन की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया। गुरुवार को हरमू रोड स्थित दि काव में आयोजित सम्मान समारोह में रांची चैप्टर की चेयरमैन मीरा प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों से कहा कि पढ़ाई तो ऑनलाइन की जा सकती है लेकिन क्लास में मौजूद रहकर जो पढ़ा और समझा जा सकता है वह ऑनलाइन पढ़ाई में संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची चैप्टर को देश में सर्वोत्तम चैप्टर होने का अवार्ड मिला है। फाउंडेशन की परीक्षाओं में प्रथम स्थान अपने वाले अक्षय कुमार शर्मा, द्वितीय स्थान पाने वाली खुशी कुमारी और तृतीय स्थान पाने वाले आकाश अग्रवाल और अमरनाथ कुमार के अलावा आफरीन अली, अंजली कुमारी सोनी, हेमा कुमारी, दुर्गा कुमारी, रिया रानी दुबे, मानसी तोपो, शुभम कुमार, अमन राज, श्वेतांग गिरी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, पीयूष कुमार और वर्षा कुमारी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अरुंजय कुमार द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *