समराला एसडीएम आफिस पर किसानों का प्रदर्शन:भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जताया विरोध, बोले- अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे

लुधियाना के समराला के पास गांव बालियों में ग्रेटर लुधियाना एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) द्वारा 250 एकड़ जमीन अधिग्रहण के नोटिस से किसानों में आक्रोश है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के नेतृत्व में 75 गांवों के किसानों ने एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह कादियां की अगुवाई में किसानों ने एसडीएम रजनीश अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। उनका आरोप है कि सरकार और ग्लाडा बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी जमीन छीनना चाहती है। जमीन जाने से किसान सड़क पर आ जाएंगे : हरदीप हरदीप सिंह ने बताया कि गांव बालियों के किसान पहले से खेती में घाटा झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन जाने से किसान परिवार सड़क पर आ जाएंगे। किसानों ने सरकार से अधिग्रहण का फैसला वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम रजनीश अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों और आपत्तियों को ग्लाडा तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को उच्चाधिकारियों के सामने भी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *