CDO ने की 11 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा:मरम्मत और रेनोवेशन के ली जानकारी, बोले- 40 प्रतिशत बजट हो चुका है जारी

वाराणसी में अलंकार योजना के तहत मरम्मत और रेनोवेशन के लिए जिले के 11 माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इनमे चल रहे मरम्मत, पुननिर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं के कार्य की समीक्षा बैठक सीडीओ ने प्रधानाध्यापकों को समय-समय पर विद्यालय में हो रहे कामों की गुणवत्ता को जांचने का निर्देश दिया। सीडी हिमांशु नागपाल ने गुरुवार की शाम प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं हेतु जनपद में स्वीकृत 11 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानचार्यों से काम की प्रगति जानी। इसके अलावा सभी से गुणवत्ता पर भी सवाल पूछे। 40 प्रतिशत धनराशि अकाउंट में
गुणवत्ता पर सही जवाब देने में देरी लगाने पर उन्होंने अधिकारियों से सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी ने सीडीओ को बताया कि इस योजना से लाभान्वित दो विद्यालय विद्यालय प्रबंध समिति, तीन विद्यालय सिडको व चार विद्यालयों का निर्माण कर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा सीडीओ की अनुमति के बाद आवंटित किया गया है। इस कार्य के लिए योजना का 40% धनराशि संयुक्त खाते में अंतरित की जा चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालय में स्वीकृत कार्यों का तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच समिति बनाकर कराया जाए। विद्यालय में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच विद्यालय प्रधानाध्यापक भी नियमित करते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *