साइकिल फैक्ट्री से स्क्रैप चोरी करते एक को पकड़ा

लुधियाना|साइकिल कारोबारियों की फैक्ट्री से स्क्रेप चोरी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का टेंपू (छोटा हाथी) और दो क्विंटल लोहे का स्क्रेप बरामद हुआ है। थाना साहनेवाल के जांच अधिकारी मुहम्मद सदीक ने बताया कि आरोपी की पहचान अमन पाठक पुत्र मनिपाल पाठक, महादेव नगर निवासी के रूप में हुई है। वह टेंपू में स्क्रेप लोड करके जा रहा था। पुलिस ने सिंगला साइकिल फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को रोका और उससे वाहन के मालिकाना दस्तावेज की मांग की, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लेकर पहुंची और टेंपू में रखे सामान की तलाशी ली। जांच में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *