यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा एग्जाम

भास्कर न्यूज | लुधियाना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी। इसके अलावा अगस्त- सितंबर 2024 में आयोजित परीक्षा के लिए सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए गए हैं। इन्हें यूजीसी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करना होगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी। यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड कुछ दिन बाद जारी किए जाएंगे। सभी 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में दो शिफ्ट में एग्जाम लिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक 3 जनवरी को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, को-ऑपरेशन, डेमोग्राफी, डेवलेपमेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट स्टडीज, इकोनॉमेट्रिक्स, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, डेवलप मेंट इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स तथा म्यूजियॉलोजी एंड कंजर्वेशन हैं। 6 जनवरी को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, पॉलिटिकल साइंस, 7 जनवरी को कॉमर्स, इंग्लिश, योग, 8 जनवरी को हिंदी, सोशल वर्क, होम साइंस, म्यूजिक, एडल्ट एजुकेशन, कंटीन्यूइंग एजुकेशन, नॉन फॉर्मल एजुकेशन, इंडियन कल्चर, आर्कियोलॉजी, 9 जनवरी को जियोग्राफी, मराठी, मैनेजमेंट के सब्जेक्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स, आयुर्वेद बायोलॉजी, 10 जनवरी को हिस्ट्री, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, पॉपुलेशन स्टडीज, साइकोलॉजी, एन्थ्रोपोलॉजी, सोशल मेडिसिन, कम्युनिटी हेल्थ, फॉरेंसिक साइंस, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, 15 जनवरी को संस्कृत, मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, वूमेन स्टडीज, लॉ, इंडियन नॉलेज सिस्टम, 16 जनवरी को सोशियोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशंस और स्टडीज से जुड़े सब्जेक्ट्स का एग्जाम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *