22-23 फरवरी को होगी एएफकैट परीक्षा, लुधियाना में भी बनेगा सेंटर

भास्कर न्यूज | लुधियाना इंडियन एयर फोर्स द्वारा एएफकैट के लिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्नीकल व नॉन टेक्नीकल) ब्रांच, एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। जनवरी, 2026 से शुरु होने वाले कोर्सेस के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस परीक्षा के तहत 336 पद भरे जाएंगे। एएफकैट के लिए 550 रुपये की फीस रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम उम्र सीमा 24 साल रखी गई है। जबकि टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल ब्रांच के लिए 26 साल उम्र सीमा तय की गई है। इन पदों के लिए बारहवीं में मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ न्यूनतम 50 फीसदी अंक धारक और ग्रेजुएशन या बीई व बीटेक डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्नीकल ब्रांच के लिए विभिन्न टेक्नीकल कोर्सेस की सूची जारी की गई है। एएफकैट एंट्री में महिला और पुरुष दोनों ही पदों पर भर्ती होगी। एनसीसी स्पेशल एंट्री में फ्लाइंग में 10 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22-23 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे और दूसरी शिफ्ट शाम को 5 बजे आयोजित होगी। हालांकि इसके लिए सेंटर में दो घंटे पहले एंट्री करनी होगी। एएफकैट में जनरल अवेयनरेस, वर्बल एबिलिटी इंग्लिश न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग व मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। सही जवाब पर तीन अंक मिलेंगे। गलत जवाब पर एक अंक कटेगा। 100 सवालों के जवाब देने होंगे। जोकि 300 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट भी https://careerindian airforce.cdac.in या https://afcat.cdac.i n पर जारी किया जाएगा। लुधियाना सहित देशभर में 83 शहरों में एग्जामिनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम के बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। उसके आधार पर मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को https://afcat.cdac.i n/AFCAT/ पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *