बाइक और साइकिल में टक्कर, युवक की मौत

बालोद| डौंडी क्षेत्र के सुरडोंगर-मरकाटोला मार्ग पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार रोहित टांडिया निवासी ग्राम उरझे की मौत हो गई। शुक्रवार को युवक अपने परिचित को बाइक मांगकर दल्लीराजहरा आया था। दल्ली से वापसी के दौरान बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। सिर व अन्य हिस्सों में चोट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार को मामूली चोट लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *