अब बच्चे रोज टाई-बेल्ट लगाकर स्कूल आएंगे, पौधे रोपेंगे, नाखून भी छोटे रखेंगे

भास्कर न्यूज | बारगांव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव में बाल पंचायत का गठन किया गया। इसमें शालानायक रुबीना और उपशाला नायक रोशन चुने गए। बच्चों को लोकतंत्र की समझ देने के लिए यह पहल की गई। अब बच्चे खुद स्कूल का संचालन करेंगे। इससे वे जान सकेंगे कि लोकतंत्र में जनता की क्या भूमिका होती है और समस्याओं का समाधान कैसे किया जाता है। बाल पंचायत में बागवानी मंत्री लव, अनुशासन मंत्री शुभम और पूर्णिमा साहू को बनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री टिकेश्वरी और अनुष्का, संस्कृति मंत्री तारिणी निषाद और टिकेश्वरी, खेल मंत्री नोमिता और विकास, स्वच्छता मंत्री जमीन, मध्यान्ह भोजन प्रभारी शुभम और रुबीना को बनाया गया। पुस्तकालय प्रभारी तारिणी और डोमन चुने गए। हर कक्षा में एक-एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों के चयन के बाद बाल पंचायत की पहली बैठक हुई। इसमें अनुशासन, स्वच्छता, पुस्तकालय और बागवानी पर चर्चा हुई। बच्चों ने तय किया कि वे रोज टाई-बेल्ट के साथ स्कूल आएंगे। साथ ही पौधे भी लगाएंगे। नाखून और बाल छोटे रखेंगे। नियमित स्कूल आएंगे। स्वच्छता का ध्यान रखेंगे। पुस्तकालय का संचालन करेंगे। मध्याह्न भोजन में भी सफाई का ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेंद्र पटेल और भारती तिवारी सहित विद्यार्थी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *