ग्राम पंचायत मूढों की ढाणी व लाखेटाली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित नए गांवों का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की है। मूढों की ढाणी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मूढ़ों की ढाणी में ग्रामीणों की बिना सहमति के नया राजस्व गांव रामोणियों कड़वासरों की ढाणी, सुखोणी बेनिवालों की ढाणी व हकीमोणी नगर केरली बनाने का प्रस्ताव सरपंच ने मनमर्जी से भेजा है। नए राजस्व गांव के प्रस्ताव सरपंच ने बिना बैठक बुलाए अपने स्तर पर तैयार किए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। नए राजस्व गांवों के प्रस्ताव निरस्त किए जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते सुनवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शैतानसिंह, उम्मेदसिंह, गोविंदसिंह, गिरधरसिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।


