माचाड़ी|कोठिनारायणपु र चौराहे से हर दिन सैंकड़ो की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। यात्री यहां खड़े होकर सवारी वाहनों का इंतजार घंटों घंटों तक करते हैं बावजूद इसके यहां ना ही बस स्टैंड है और ना ही बैठने की उचित व्यवस्था। व्यापारियों का कहना है कि सैंकड़ो की संख्या में दिनभर में यहां से यात्री आवागमन करते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत या रोड एजेंसी को बैठने की व्यवस्था के साथ साथ प्रमुख समस्या शौचालय की ओर ध्यान देना चाहिए। जिसके चलते महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी शौचालय के लिए परेशान होना पड़ता है। अस्थाई शौचालय लगाए जिम्मेदार: यात्रियों से बात की तो उनका कहना है की चौराहा पंचायत क्षेत्र में आता है और यहां से यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। जिसकी समस्या को समझते हुए ग्राम पंचायत को अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करनी चाहिए।


