छतरपुर | शासकीय नवीन महाविद्यालय राजनगर में स्वच्छता अभियान के तहत प्राचार्य बृजराज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई। साथ ही परिसर में मौजूद पार्क में स्वयं सेवकों द्वारा पौधे लगाए गए। वहीं पार्क में पहले से मौजूद पौधों के आसपास उगे खरपतवार की सफाई कर पत्थर हटाए गए। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी स्वामीदीन प्रजापति, प्राध्यापक केपी सिंह, डॉ. तैयब खान, डॉ. निशा दीक्षित, डॉ. अल्पना सिंह और डॉ. रिंकी पटेल सहित कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।


