मांडू के रेलवे हॉल्ट में नहीं मिलता है टिकट, बेटिकट यात्रा करते हैं लोग

ओमप्रकाश मुनि | मांडू मांडू के रेलवे हॉल्ट में यात्रियों को टिकट नहीं मिलता है। इस स्टेशन में टिकट काउंटर ही नहीं है। इसलिए यहां के यात्री ट्रेनों में बेटिकट ही यात्रा करते हैं। यहां रेलवे विभाग ने यात्रियों के लिए कोई सुविधा बहाल नहीं की है। परिणामस्वरूप यात्री बिना टिकट कराए बेहिचक रेल की यात्रा करते हैं। इससे रेलवे विभाग को प्रत्येक दिन राजस्व की क्षति हो रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में कोडरमा से बरकाकाना तक रेल मार्ग की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद रेलवे विभाग ने मांडू के यात्रियों की सुविधा के लिए हॉल्ट का निर्माण कर टिकट काउंटर बनाया था। उस समय आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टेशन में टिकट की बिक्री की जाती थी। परंतु कुछ दिन बाद टिकट काउंटर को बंद कर दिया गया। अब यात्री मांडू में बिना टिकट के ही रेल मार्ग में सफर करते हैं। इस हॉल्ट में रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *