अगले साल से 20 दिन में भी कर सकेंगे हज, लेकिन खर्च में कोर्ई रियायत नहीं, आवेदन ज्यादा तो लॉटरी से होगा चयन

भास्कर ब्रेकिग सेंट्रल हज कमेटी ने अगले साल हज पर जाने वाले लोगों को शॉर्ट हज करने का ऑप्शन दिया है। देश के हज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। शॉर्ट हज में अल्लाह के सबसे बड़े घर का दीदार करने के लिए 20 दिन का समय दिया गया है पर पैसे यानी हज के खर्च में कोई रियायत नहीं दी गई है। ज्यादा से ज्यादा 10 हजार लोग ही 20 दिन के लिए हज पर जाने के लिए चुन सकते हैं। अगर 10 हजार से ज्यादा लोग शॉर्ट हज अवधि के हज के लिए आवेदन आएगा तो फिर लॉटरी से चयन किया जाएगा। वैसे हज अमूमन 40 से 45 दिन का होता है पर वैसे लोग जो सरकारी नौकरी में हैं या उन्हें वक्त की कमी है, उनके लिए यह नया विकल्प दिया गया है। शॉर्ट हज पर जाने वाले लोगों के लिए मदीना में जियारत करने का मौका केवल 3 दिन का ही मिलेगा। इन 20 दिनों में 6 दिन हज के सभी एरकान मक्का में करने होंगे। इसके अलावा 11 दिन मक्का में और रहने का मौका मिलेगा जबकि मदीना में 3 दिन में ही रहना होगा। ऑनलाइन और हज सुविधा ऐप से आवेदन देने की प्रक्रिया बीते मंगलवार से शुरू हो गई है। शॉर्ट (20 दिन) और लांग (40-45 दिन) में होने वाले हज करने के लिए फार्म भरने की आखिरी तिथि 31 जुलाई है। फार्म भरने के लिए इंटरनेशनल पासपोर्ट का होना जरूरी है। पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2026 तक होनी चाहिए। बिहार हज कमेटी के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अब्दुल हक ने बताया कि सेंट्रल हज कमटी ने 20 दिन के हज के लिए पहली बार एक नया ऑप्शन दिया है। खर्च में कोई रियायत नहीं दी गई है। जिनके पास वक्त की कमी है, वे इस ऑप्शन को चुन सकते हैं। उनके लिए यह अच्छा विकल्प है। 10 हजार लोग ही देशभर से सात एयरपोर्ट से 20 दिन के लिए हज पर जा सकेंगे। बिहार 13 लोगों ने अब तक हज के लिए आवेदन दिया है पर इसमें एक भी फार्म शॉर्ट हज का नहीं है। 7 एयरपोर्ट से ही होगा शॉर्ट हज का ऑपरेशन देश में केवल सात एयरपोर्ट से ही शॉर्ट हज ऑपरेशन होगा। यानी इन्हीं सात एयरपोर्ट से हज के विशेष विमानों की आवाजाही होगा। इन सात एयरपोर्ट में गया और रांची, लखनऊ एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया है। जिन 7 एयरपोर्ट को इसमें शामिल किया गया है उनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, कोचिन, बेंगलुरु और अहमदाबाद एयरपोर्ट को शामिल किया गया है। वहीं 17 हवाई अड्डों से 40-45 दिन का हज ऑॅपरेशन होगा। इसमें गया, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, इंदौर, कन्नूर, बेंगलुरू, जयपुर, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोचीन, कालीकट, अहदाबाद, नागपुर, श्रीनगर शामिल है। आमतौर पर हज यात्रा में 40 से 45 ​दिन लगते हैं, पर अगले साल से लोगों को नया विकल्प मिलेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *