राजधानी के री-डेवलपमेंट प्लान को लेकर बैठक:रांची शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाएंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने कहा- रांची नगर निगम के आयुक्त करें शहर का नियमित भ्रमण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के री-डेवलपमेंट प्लान और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बढ़ रहे ट्रैफिक प्रेशर और उससे निजात के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर पथ निर्माण विभाग और रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक की। सीएम ने सुंदर और स्मार्ट रांची बनाने को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन रांची के लिए हम सभी को मिलजुल प्रयास करना होगा। इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए। बैठक में पथ निर्माण विभाग की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची में नए फ्लाईओवर तथा सड़कों के निर्माण के साथ इनर और आउटर रिंग रोड की योजना की जानकारी दी गई। सीएम ने रांची नगर निगम के आयुक्त को शहर का नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया, ताकि साफ- सफाई और अतिक्रमण की हकीकत की जानकारी मिल सके। इसके बाद उसके निदान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के ये दिए महत्वपूर्ण निर्देश… ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तथा गरीबों के बीच कंबल का वितरण सुनिश्चित करें। राजधानी रांची की सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *