रांची | एजी ऑफिस इंप्लाइज कॉपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड, कडरू के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चुने गए। गमला कुमारी हाजरा उपाध्यक्ष, आशुतोष गिरी सचिव बनाए गए। अंजु जायसवाल, कलावती विहारी, किशोर कुमार मिश्र, परमात्मा नंद यादव, प्रमोद मिश्र व लता मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी किया।


