ई-समन प्रणाली: समन व वारंट की डिजिटल प्रक्रिया बताई गई

भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को पुलिस कार्यालय बालोद में ई-समन प्रणाली और हाईकोर्ट पोर्टल पर जवाब/दावा प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता लाना रहा। प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों से समन वारंट आरक्षक, कोर्ट मोहऱिर, कोर्ट आरक्षक से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें ई-समन प्रणाली से समन और वारंट की डिजिटल प्रक्रिया, त्वरित डिलीवरी और न्यायालयीन कार्यों की निगरानी में सीसीएमएस पोर्टल की भूमिका की जानकारी दी गई। हाईकोर्ट पोर्टल से जवाब और दावा भेजने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षकों ने ई-समन प्रणाली का परिचय, पोर्टल पर केस मॉनिटरिंग की विधि, हाईकोर्ट पोर्टल से जवाब/दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, डिजिटल दस्तावेज अपलोड करने के तकनीकी पहलू और न्यायिक समयसीमा के पालन पर विस्तार से बताया। बालोद पुलिस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में सीएसपी राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी बोनिफास एक्का और रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *