रांची | आईआईटी बांबे की ओर से फेस्ट मूड इंडिगो आयोजित किया जा रहा है। इसमें बीआईटी मेसरा की टीम भी भाग ले रही है। इस फेस्ट के नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बीआईटी मेसरा की ड्रामेटिक सोसाइटी एहसास ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इनके नुक्कड़ नाटक का विषय वैश्या के अधिकार था। इससे पहले भी टीम एहसास ने नुक्कड़ नाटक में प्रतिभा दिखाई है।


