रांची | सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट 2024-25 ओटीसी ग्राउंड में पावर क्लब व खलारी सीसी के बीच मैच खेला गया। खलारी सीसी ने 31.4 ओवर में 152/10 रन बनाए। नरेश कुमार ने 53 रन, अमित यादव ने 20 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम के राजा शर्मा ने 26/3 विकेट, सौरभ ने 25/2, सरफराज ने 26/2 विकेट लिए। पावर क्लब की टीम ने 25.5 ओवर में 153/7 रन बनाए। सौरभ ने नाबाद 52 रन, स्वराज ने 23 रन बनाए। जीतेंद्र ने 25/2 विकेट लिए। पावर क्लब ने जीत दर्ज की।


