रांची | वीर बाल दिवस के अवसर पर वीवीएस के छात्रों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को आदरपूर्वक स्मरण किया। अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और भावपूर्ण काव्य पाठ के माध्यम से उन्होंने न केवल साहस और बलिदान के प्रतीकों को नमन किया, बल्कि राष्ट्रप्रेम की अमिट प्रेरणा का संदेश भी दिया।


