अपराधिक वारदात रोकने को लगाए सीसीटीवी चोरी

लुधियाना|ग्यासपुरा में नगर निगम ने आपराधिक वारदातों को रोकने और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी लगाए थे लेकिन चोरों ने सीसीटीवी ही चोरी कर लिए। नगर निगम ने इस संबंध में ग्यासपुरा चौकी में चोरी की शिकायत दी है। अब नगर निगम वहां नए सीसीटीवी लगाने जा रहा है। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय कंवर ने बताया कि नगर निगम ने शहर में 300 नए सीसीटीवी लगाने की योजना को अमली जामा पहनाया है। ग्यासपुरा में नगर निगम ने सीसीटीवी लगाए थे। इसका उद्देश्य ये था कि उक्त क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को रोका जा सके और आरोपियों की पहचान भी हो सके। लेकिन कुछ समय के बाद ही चोरों ने इस सीसीटीवी और अन्य सामान को चोरी कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *