चकरभाठा पीएचसी में पानी-बिजली की सप्लाई नहीं, मरीज बाहर से ला रहे पानी

चकरभाठा| स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का अंबार है। अस्पताल में न पानी है, न बिजली। मोटर जल जाने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। यह स्थिति शर्मनाक और चिंताजनक है। पिछले 4 से 5 दिनों से बिजली भी बंद है। सफाई नहीं हो पा रही। जरूरी काम भी ठप हैं। टॉयलेट की हालत इतनी खराब है कि मरीज और परिजन वहां जा भी नहीं पा रहे। अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई हो। समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। बीएमओ की कार्यशैली पर भी सवाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू और स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार चुनाव के समय स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाओं का वादा करती है। लेकिन चकरभाठा अस्पताल की हालत इन वादों की पोल खोल रही है। बीएमओ की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *