गढ़वा| लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के तत्वावधान में आज रविवार को डायबिटीज जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को डायबिटीज़ से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 50 लोगों की शुगर एवं ब्लडप्रेशर जाँच लायन डॉ पतंजलि केशरी के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जयशंकर ब्रेजियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, रबीन्द्र जायसवाल, हर्ष अग्रवाल, आनंद कुमार, चंदन केशरी, दीपाली अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, विनीता आनंद, लियो अनमोल अग्रवाल, मानस अग्रवाल, अंकेश गुप्ता, तेजस्व अग्रवाल, अनूप ठाकुर, हिमांशु जायसवाल, शुभम केशरी सौम्य श्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।


