भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रताप बाजार कर्मों ड्योढ़ी स्थित शिवाला मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट की ओर से श्री गौरी शंकर जी का स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर ट्रस्टियों और संगत के सहयोग से मनाए गौरी शंकर स्थापना दिवस दौरान सुबह 10 बजे से पंडितों द्वारा गौरी शंकर जी की पूजा अर्चना की गई। इसी दौरान महादेव का मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें भक्तों ने मिलकर दूध, दही, देसी घी, गंगाजल, और दही के साथ गौरी शंकर जी का रुद्राभिषेक किया। दो घंटे चली पूजा के बाद 12 बजे हवन यज्ञ किया। जिसमें 5 पंडितों ने मिलकर नवग्रह पूजन और सभी देवी देवताओं के नाम लेकर यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में संपूर्ण आहुतियां डलवाई। इसके बाद भंडारा लगाया गया जो सारा दिन चलता रहा। जबकि पंडितों और शिव भक्तों ने मिलकर गौरी शंकर जी का अद्भुत शृंगार किया। इस मौके पर महिला भजन मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया। जिसमें भक्तों की ओर से गौरी शंकर की अराधना गाई। ट्रस्टियों ने बताया मंदिर में सावन माह भी मनाया जाएगा।


